एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई Alto 800, 25 हजार तक कीमतें बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पंसदीदा कार ऑल्टो 800 के बीएस 6 (BS-VI) इंजन वाले वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. कार के नए वेरिएंट में पहले से ज्यादा सुरक्षा मानक दिए गए हैं. कार को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. सुरक्षा मानक बढ़ने के कारण अब कार का बेस वेरिएंट 2.94 लाख, एलएक्सआई मॉडल 3.5 लाख में और वीएक्सआई वेरिएंट 3.72 लाख में मिलेगा. पहले ऑल्टो 800 की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये थी. इस तरह नई ऑल्टो पहले के मुकाबले 22 से 28 हजार रुपये तक महंगी है.

नए डिजाइन का बंपर और साइड फेंडर दिया गया

नई कार में बीएस-6 नॉर्म्स वाले इंजन के साथ ही कई बदलाव किए गए हैं. नई ऑल्टो में नए डिजाइन का बंपर और साइड फेंडर दिए गए हैं. डेशबोर्ड और सीटों दोनों को ड्युल टोन कलर थीम दी गई है. मारुति ने कार में एक ब्लू टूथ से लैस स्मार्ट प्ले डॉक दिया है, इसमें आप अपने स्मार्टफोन को लगाकर कार के टचस्क्रीन की तरह यूज कर सकते हैं.
स्पीड अलर्ट सिस्टम भी दिया गया
ऑटो कार इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तहत नई ऑल्टो 800 में ड्राइवर एयरबैग, एबीएस-ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर अलर्ट सिस्टम के साथ ही स्पीड अलर्ट सिस्टम भी दिया गया है. ड्युल एयर बैग कार के टॉप वेरिंएट VXI में मिलेगा. कार के टॉप वेरिएंट में कीलेस एंट्री का ऑप्शन दिया गया है.
22 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी नई ऑल्टो
कार के अन्य स्पेशिफिकेशन पुरानी ऑल्टो की तरह ही हैं. नई ऑल्टो में 796 सीसी का F8D 3 सिलिंडर इंजन है जो 69 एनएम टॉर्क के साथ 47 बीएचपी पावर जेनरेट करता है. कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि कार 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है.
कार के बीएस6 इंजन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लेवल पर कई चेंज किए गए हैं. कंपनी ने एग्जास्ट सिस्टम को अपग्रेड किया है. दावा किया गया है कि बीएस6 इंजन से नाइट्रोजन ऑक्साइड में 25 प्रतिशत तक की कमी आती है.
साभार चन्दन सिंह