एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

मोदी पर अब नई मुसीबत

इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रुस और यूएई के सर्वोच्च सम्मानों की घोषणा हो रही है और उधर पेरिस के प्रसिद्ध अखबार ‘ल मोंद’ में हुआ रहस्योदघाटन मोदी की छवि को धूल-धूसरित कर रहा है। चुनाव के दौरान इन खबरों के आने का विशेष महत्व है। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री को विदेशों के इतने और बड़े सम्मान पहले कभी नहीं मिले लेकिन यह भी सच है कि 30 हजार करोड़ रु. जितने-बड़े घोटाले से आज तक किसी भी प्रधानमंत्री का नाम नहीं जुड़ा। 
फ्रांसीसी सरकार या वहां के किसी अखबार ने यह दावा नहीं किया है कि मोदी ने रफाल-सौदे में अरबों रु. खाए हैं लेकिन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उन्हें ‘चोर-चोर’ कहने से बाज नहीं आ रहे हैं। उसका अर्थ यह है कि अनिल अंबानी को बिचौलिया बनाकर रफाल को दिया जानेवाला सरकारी पैसा वापस मोदी को मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल भाजपा के लिए होगा। जब अंबानी को बिचैलिया बनाने से सरकार को इतना फायदा होगा तो वह अंबानी को फायदा क्यों नहीं पहुंचाना चाहेगी ? अंबानी की टेलिकाॅम कं. ‘रिलायंस एटलांटिक फ्लेग फ्रांस’ पर फ्रांसीसी सरकार ने 1100 करोड़ रु. का टैक्स कई वर्षों से ठोक रखा था।
 लेकिन अप्रैल 2015 में जैसे ही रफाल-सौदा हुआ, उसके छह माह के अंदर ही फ्रांसीसी सरकार ने सिर्फ 56 करोड़ रु. में मामला निपटा दिया। क्यों निपटा दिया, इसे आसानी से समझा जा सकता है। अब फ्रांसीसी सरकार और भारत सरकार ने कहा है कि यह शुद्ध संयोग है। इसका रफाल-सौदे से कुछ लेना-देना नहीं है। उनका यह मानना ठीक हो सकता है। यदि यह ठीक है तो इसे तीन साल पहले ही उजागर क्यों नहीं कर दिया गया ? वैसा उस समय करते तो शायद रफाल-सौदे की दलाली भी उसी समय उजागर हो जाती। लेकिन अब राहुल गांधी का आरोप है कि इस मामले में नरेंद्र मोदी को फ्रांस और अंबानी के बीच दलाल बना दिया है।
 सारा मामला अब सर्वोच्च न्यायालय के अधीन है। यदि 23 मई के पहले अदालत ने कोई उलटी राय जाहिर कर दी तो मोदी के लिए मुसीबत का नया पहाड़ टूट पड़ सकता है। वैसे 2019 के चुनाव में आम मतदाता पर इस मामले का कितना असर है, कुछ कहना मुश्किल है। ऐसा लगता है कि इस चुनाव में स्थानीय, प्रांतीय और जातिवादी मुद्दों का असर कहीं ज्यादा रहेगा।
- साभार डॉ. वेदप्रताप वैदिक,दिग्गज पत्रकार