एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

प्रमुख ख़बरें: बनारस से चुनाव लड़ना चाहती है प्रियंका

1- कांग्रेस के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है लेकिन इस बार में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी व प्रियंका की मां सोनिया गांधी को लेना है.
2- रफाल मामले पर विपक्ष के हमलों से घिरे अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. फ्रांस के चर्चित अखबार  की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी और अक्टूबर 2015 के बीच में फ्रांस सरकार ने ‘रिलायंस फ्लैग एटलांटिक फ्रांस’ (आरएफएएफ) नाम की एक फ्रांसीसी कंपनी पर 14 करोड़ 37 लाख यूरो यानी एक हजार करोड़ रु से भी ज्यादा की टैक्स वसूली रद्द की थी. 
3-नरेंद्र मोदी सरकार दावे चाहे जो करे, देश की अर्थव्यवस्था बुरे हाल में है। अर्थव्यवस्था की स्थिति बताने वाले तमाम मानकों पर मोदी सरकार बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।रुपया कमज़ोर हुआ, निर्यात गिरा, भुगतान संतुलन बदतर हुआ, टैक्स उगाही उम्मीद से कम हुई, सकल घरेलू उत्पाद गिरा। अब ताज़ा आँकड़े यह बताते हैं कि कारखाना उत्पादन वृद्धि दर पिछले 17 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। सरकार की ओर से 11 जनवरी को जारी आँकड़ों के मुताबिक़, कारखाना उत्पादन की वृद्धि दर पिछली तिमाही में सिर्फ़ 0.5 प्रतिशत थी.कारखाना उत्पादन दर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी इनडेक्स ऑफ़ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) से मापा जाता है।
4-जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डाेमिनिक एस्क़िथ ने ख़ेद जताया है. उन्होंने शनिवार को अमृतसर के जलियांवाला बाग में बने स्मारक में जाकर पुष्पांजलि भी अर्पित की.याद दिलाते चलें कि जलियांवाला बाग की आज, 13 अप्रैल को 100वीं बरसी है. आज ही एक दिन 1919 में ब्रिटिश ब्रिगेडियर जनरल डायर की फौज़ ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसाईं थीं. कहते हैं उस दिन 1650 राउंड फायर हुए थे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ 379 लोग मारे गए थे, 1500 घायल हुए थे. हालांकि मरने वालों की तादाद 1000 के आसपास बताई जाती है. ब्रिटेन ने इस घटना के 100 साल भी इसके लिए माफ़ी नहीं मांगी है.