एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

अमेठी में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक: सिर पर लेज़र लाइट से साधा गया सात बार निशाना

कांग्रेस पार्टी सकते में है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक उजागर हुई है.
 कल राहुल गांधी नामांकन पत्र भरने के बाद जिस समय मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, उसी समय उनके चेहरे पर एक हरे रंग की लेजर लाइट देखी गई. राहुल के चेहरे पर सात बार लाइट देखी गई.कांग्रेस ने राहुल की दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए गृहमंत्री को सुरक्षा में लापरवाही को लेकर ये चिट्ठी लिखी है.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को लिखे पत्र में तीन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र से जांच कराने को कहा है। पत्र के जरिए से कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा विवरण से संबंधित प्रोटोकोल को सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है।  हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, कांग्रेस ने पत्र में कहा है कि नामांकन दाखिल करने के बाद जिस समय राहुल गांधी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उस समय राहुल गांधी के सिर के हिस्से पर हरे रंग की लेजर से टार्गेट किया गया था।
कांग्रेसी नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा साइन किए गए पत्र में सरकार से कहा गया है कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद राहुल गांधी की सुरक्षा आपकी सरकार और मंत्रालय की पहली ज़िम्मेदारी है।