एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

उत्तराखंड : समूह 'ग' की परीक्षाओं में अब नहीं होगी 'धांधली'

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में अधिकतर रिक्त पदों में लिखित परीक्षा के बाद शॉर्ट हैंड (आशुलेखन), हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है। अब इस जुड़ें नियमों में बदलाव कर दिया गया है.

समूह ‘ग’ श्रेणी की सीधी भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शॉर्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट की नई नियमावली लागू कर दी है। अब टाइपिंग टेस्ट में आंशिक अशुद्धियां होने पर आधे की जगह एक चौथाई अंक ही कटेगा। इससे मामूली अंकों से चयनित प्रक्रिया से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा।

इस से पूर्व में नियमावली के अभाव में गलत मूल्यांकन के आरोप लगते थे, लेकिन अब मूल्यांकन से लेकर टेस्ट तक के लिए गाइड लाइन बना दी गई है। गलत मूल्याकन के कारण कई लोगों को बाहर का रास्ता देखना पड़ता था.लेकिन अब इस तरह की सम्भावना नहीं होगी.

80 शब्द प्रति मिनट की गति से पांच मिनट में 400 शब्दों का टेस्ट मौखिक या ऑडियो सिस्टम से देने का प्रावधान होगा। एवं शॉर्ट हैंड में छह मिनट में 400 शब्द लिखने होंगे। इसमें एक मिनट का ट्रायल होगा .


Adv