एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

विशेष : बुद्ध पूर्णिमा और सुजाता की स्मृति !




आज बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और परिनिर्वाण की तिथि। आईए आज याद करते हैं उस स्त्री को जिसका गौतम को बुद्ध बनाने में सबसे बड़ा योगदान रहा था। सुजाता को हम उस औरत के तौर पर ही जानते हैं जिसने कठोर तप के कारण मरणासन्न बुद्ध को खीर खिलाकर उन्हें नया जीवन और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टि दी थी। इसके अतिरिक्त भी बौद्ध-ग्रंथों में सुजाता के जीवन और अंत के बारे में ऐसा बहुत कुछ है जिससे ज्यादा लोग परिचित नहीं हैं।
 सुजाता बोधगया के पास सेनानी ग्राम के एक धनाढ्य व्यक्ति अनाथपिण्डिका की पुत्रवधू थी। अत्यंत अहंकारी, वाचाल और उद्दंड। उसने मनौती मांगी थी कि पुत्र होने के बाद वह गांव के निकट के वृक्ष-देव को खीर चढाएगी। पुत्र की प्राप्ति के बाद उसने अपनी दासी पूर्णा को वृक्ष के आसपास की जगह की सफाई के लिए भेजा। पूर्णा वृक्ष नीचे बैठे कृशकाय बुद्ध को वृक्ष का देवता समझ बैठी। सुजाता ने वहां पहुंचकर सोने की कटोरी में बुद्ध को खीर और शहद अर्पण करते हुए कहा- ‘जैसे मेरी पूरी हुई, आपकी भी मनोकामना पूरी हो।'
 मरणासन्न बुद्ध ने नदी में स्नान के बाद खीर खाकर उनचास दिनों का अपना उपवास तोड़ा। उसी दिन बुद्ध को लगा कि अति किसी भी वस्तु की ठीक नहीं - न भोग की, न योग की। ज्ञान-प्राप्ति के बाद आभार प्रकट करने एक दिन बुद्ध सुजाता के घर गए तो घर में लड़ाई-झगडे का शोर था। अनाथपिण्डिका ने बुद्ध को बताया कि उनकी बहू सुजाता घर में सास-ससुर-पति किसी की एक नहीं सुनती। बुद्ध ने सुजाता को बुलाकर उसे सात प्रकार की पत्नियों के किस्से बताकर अपनी भूल का बोध कराया और सफल गृहस्थ जीवन के कई सूत्र दिए।
 सुजाता ने सबसे क्षमा मांगी और सास-ससुर के साथ पुत्री और पति के साथ मित्र रूप से रहने की सौगंध खाई। इस घटना के बाद भी बुद्ध और सुजाता की भेट के संदर्भ मिलते हैं।अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में सुजाता बुद्ध के प्रभामंडल से प्रभावित होकर साकेत के पास एक मठ में बौद्ध भिक्षुणी बनी थी और बुद्ध की उपस्थिति में ही वैशाली के पास स्थित एक आश्रम में उसने अंतिम सांस ली थी। बौद्ध ग्रन्थ 'थेरीगाथा' में दूसरी प्रख्यात बौद्ध-भिक्षुणियों के साथ भिक्षुणी सुजाता की भी एक कविता संकलित है जिसका मेरे द्वारा अंग्रेजी से किया भावानुवाद आप भी देखें !

खूबसूरत, झीने, अनमोल परदों में 
चंदन-सी सुगंधित 
बहुमूल्य आभूषणों और 
पुष्प मालाओं से सजी 
घिरी हुई दास-दासियों 
दुर्लभ खाद्य और पेय से 
मैंने जीवन के सभी सुख 
सभी ऐश्वर्य, सभी क्रीडाएं देखी 
लेकिन जिस दिन मैंने 
बुद्ध का अद्भुत प्रकाश देखा 
झुक गई उनके चरणों में 
और देखते-देखते 
मेरा जीवन परिवर्तित हो गया

उनके शब्दों से मैंने जाना 
कि क्या होता है धम्म 
कैसा होता है वासनारहित होना 
इच्छाओं से परे हो जाने में 
क्या और कैसा सुख है 
और अमरत्व क्या होता है

बस उसी दिन मैंने पा लिया
एक ऐसा जीवन 
जो जीवन के दुखों से परे है 
और एक ऐसा घर 
जिसमें घर होता ही नहीं
- ध्रुव गुप्त