एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

फौजी बनना है तो 'अर्जुन डिफेन्स अकेडमी' बेस्ट है


देश के हर नव-युवक का सपना होता है देश की सेवा करना.एक फौजी के रूप में यह सपना देखना आज आम बात है.इस सपने को पूरा कर रहा है हल्द्वानी पीलीकोठी में 'अर्जुन डिफेन्स अकादमी'. चाहे पहाड़ के युवाओं को तराशने का कार्य हो या फिर देश भर के अन्य हिस्सों से आये युवाओं के सपने को पूरा करने का काम अर्जुन डिफेन्स अकादमी लगातार कर रही है.

अर्जुन डिफेन्स अकादमी का परीक्षा परिणाम 
1- आर्मी जीडी - 113                                    3- आर्मी यात्रिकी -03 
2-आर्मी रिलेशन - 12                                    4-आर्मी क्लर्क- 01 
5- आर्मी स्पोर्ट्स- 06                                      6 - आर्मी टीए- 06 
7- स्पोर्ट्स केटेगरी- 18

उपलब्ध कोर्स- 
यहाँ छात्रों को थल सेना के अलावा वायु सेना की तैयारी भी कराइ जाती है.नेवी में जाने का मन रखने वालों को भी विशेष रूप से पढाया जाता है.साथ ही उत्तराखंड पुलिस की भर्ती की भी तैयारी कराइ जाती है.तैयारी का स्तर शारीरिक रूप से मजबूती के साथ लिखित परीक्षा के लिए भी तैयार करवाया जाता है.

लोकेशन,होस्टल जिम-
शारीरिक परीक्षा के लिए अकादमी के सामने ही खेल का मैदान है.साथ ही यहाँ जिम करने की भी व्यवस्था है.जो लोग होस्टल में रहना चाहते है उनके लिए भी अच्छी सुविधा है.खाने-पीने की विशेष सुविधा है.छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है.यह सेंटर हल्द्वानी में पीलीकोठी के पास है.
अकादमी की मुख्य विशेषताए
1- नेशनल खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण 
2- पूर्व सैनिकों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन 
३-यहाँ अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढाया जाता है.उसी का परिणाम है की विगत दो सालों में परिणाम अपेक्षा से अधिक आया है.
4- पौष्टिक आहार और साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है,
5- छात्र-छात्राओं में अनुशासन के गुणों को अपनाने पर जोर दिया जाता है.