एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

हरीश रावत की राजनीति आखिरी पड़ाव पर : इंदिरा हृदयेश



अभी लोकसभा चुनावों का परिणाम भी नहीं आये  है.लेकिन उतराखंड कांग्रेस में फूट के अंकुर फिर से निकल आये है. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस महासचिव हरीश रावत  पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत राजनीति के अंतिम पड़ाव पर हैं। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हरीश रावत को कार्यक्रम अकेले नहीं करने चाहिए। उनको संगठन को साथ लेकर चलना चाहिए।

इसक अलावा हरीश रावत क्या कोई भी संगठन से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने हरीश रावत को सलाह दी कि अगर कोई भी काम करते हैं, तो उनको संगठन से पूछकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना ही बड़ा नेता क्यों ना हो। संगठन से पूछकर ही काम करना चाहिए। 


सबसे बड़ा घटनाक्रम जो इस दौरान नजर आया वह कांग्रेस के भविष्य को और मुश्किल में डाल सकता है.नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हरीश रावत की राजनीति को आखिरी पड़ाव में बता कर सबको सकते में डाल दिया है.देखना होगा इस पर हरीश रावत और उनके समर्थन गुट की क्या प्रतिक्रिया आती है.

Adv