एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

वर्मा डेंटल हॉस्पिटल हल्द्वानी : टेढे-मेढ़े तथा बाहर निकले दांत और उनका उपचार


कुछ लोगों के दांत टेढे-मेढ़े तथा बाहर निकले रहते हैं। कभी-कभी बात करने या कुछ चबाने पर उन्हें दर्द भी होता है। आपका डेन्टिस्ट ऐसे दांतों को ठीक कर सकता है। टेढ़े मेढ़े दांतों को क्लिप (ब्रेसेस) लगाकर सीधा किया जा सकता है। ब्रेसेस सिरेमिक या मैटल के बने ब्रैकेट होते है जिन्हें वायर की मदद से दांतों पर लगाया जाता है। ब्रेसेस धीरे-धीरे आपके दांतों को सीधा करता है।
अधिकतर लोगों का उपचार 10 से 18 माह के अन्दर समाप्त हो जाता है। आपके दांतों के लिए कौन से ब्रेसेस उपयुक्त होंगे, ये डेंटिस्ट ही बता सकता है। कई लोगों में ये देखा गया है कि एक दांत के पीछे दूसरा दांत निकल आता है ऐसे में डेंटिस्ट अतिरिक्त दांतों को निकाल देता है।

टेढे-मेढ़े तथा बाहर निकले दांताें का उपचार वैसे तो किसी भी उम्र मे सम्भव है लेकिन जल्द से जल्द उपचार करवा लेना ही बेहतर होता है। अधिक जानकारी के लिए किसी योग्य आॅर्थोडाॅन्टिस्ट से सम्पर्क करना चाहिए।