एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक चन्दन राम दास

काफलीगैर में शराब विरोधी आंदोलन चलाने वाले लोगों  पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बागेश्वर विधायक चन्दन राम ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत से मुलाकात की.स्थानीय लोगों को विधायक दास ने भरोसा दिलाया, इस मसलें पर जल्द ही कोई हल निकाल लिया जाएगा.उन्होंने फिर से दोहराया की वह जनता के साथ खड़े है.
पंचायती चुनाव से पूर्व गरुड़ को नगर पंचायत बनाने के लिए विधायक दास और जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुरोध किया.गौरतलब है कि तहसील प्रशासन की ओर से वर्ष 2014 में नगर पंचायत गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि  नगर पंचायत का गठन होने के बाद लोगों को कूड़ा निस्तारण, रात्रि प्रकाश की उचित व्यवस्था, सीसी मार्ग, पार्किंग सहित तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी. जन आकांक्षा एवं जनहित को देखते हुए स्थानीय  विधायक दास ने शीघ्र गरुड़ नगर पंचायत का गठन करने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी है.
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस मसलें पर जल्द कोई हल निकलेगा.और स्थानीय लोगों को गरुड़-बैजनाथ नगर पंचायत का गठन के अलावा, बाजार क्षेत्र में दोनों तरफ भीडभाड़ वाले क्षेत्र के नज़दीक शुलभ शौचालय, कूड़े का नियमित निस्तारण, सड़क किनारे नालियों में निकासी व साफ सफाई, बाजार क्षेत्र व आसपास रिहायशी क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, बाजार को जोड़ने वाले रास्तों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने, यातायात सुचारु, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और पूरे बाजार क्षेत्र गरुड़, धैना, लखनी, चौराहे से बैजनाथ मंदिर समूह तक सड़क (गोलू मार्किट, लाल पुल, बाल शिक्षा सदन से गुजरने वाला जिला पंचायत मार्ग) के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जैसी सुविधायें मिल सकेंगी.