एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

चन्दन राम दास ने 'विकासपरक' एवं 'सामाजिक सहभागिता' से जुड़े कार्यों में किया प्रतिभाग

राजधानी दिल्ली से विधायक चन्दन राम दास वापस लौट आये है.इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लिया.विकास कार्यों को गति देने के साथ ही अपनी पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.
ब्लाक सभागार में सक्षम समिति बनखोला बागेश्वर द्वारा आयोजित डांसिंग सिंगिंग मॉडलिंग जूनियर सबजूनियर ओपन इंटरसिटी चैम्पियनशिप 2019 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर विजेता बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया.

साथ ही  फटगली में महिलाओं के महिला ग्राम विकास समिति फटगली का भवन का उद्घाटन किया. चन्दन राम दास ने कहा कि इस समिति के माध्यम से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए - नए आयामों का लाभ मिलेगा.पलायन रोकने में मदद मिलेगी.
एवं  कलैक्ट्रैट सभागार में चिकित्सा प्रबंधन समिति की  बैठक में बागेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता अनुसार नई मशीनों के खरीद, जिला अस्पताल में 2 करोड़ की लागत की मल्टी स्पेशल एक्स रे मशीन को 1 सप्ताह के भीतर जनता की सेवा में उपलब्ध करवाने के आदेश दिए व  जिला_अस्पताल में  सफाई, मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन के सबंध में एक उचित योजना बनाकर मरीजों को उसका लाभ दिया जाए इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
संगठन को मजबूत करने के लिए नरेंद्र पैलेस बागेश्वर में "संगठन पर्व" के तहत भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर की जिला कार्यशाला में समस्त मण्डलों के अध्यक्ष, बूथों के सयोंजक, बूथों के अध्यक्ष व सदस्यता सयोजकों, विस्तारकों के सदस्यता अभियान के सबंध में बैठक में जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा  के साथ भाग लिया.