एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

चन्दन राम दास बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित व डीएलएड बीएड प्रशिक्षित युवाओं की नियुक्ति को लेकर पहुंचे दिल्ली

बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास की  'विकास कार्यो' के लिए दिल्ली में धमक 
बागेश्वर विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चन्दन राम दास देश की राजधानी दिल्ली के दौरे पर है.मंत्री से लेकर संगठन के हर छोटे-बड़े नेता से मिल रहें है.बागेश्वर के विकास कार्यो को अगले स्तर तक  ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. सबसे पहले उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की.
1 - विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए धन आवंटन के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  से अनुरोध किया.
2- विधायक दास ने साथ ही नई शिक्षा नीति में उत्तराखंड प्रदेश के हितों की पैरवी की.  बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित व डीएलएड बीएड प्रशिक्षित युवाओं को उत्तराखंड प्रदेश में ही रोजगार मिल सकें इसके लिए जल्द से जल्द कोई प्रभावी कारवाई करने का भी अनुरोध किया.गौरतलब हैं कि बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित व डीएलएड बीएड प्रशिक्षित युवा काफी लम्बें समय से नियुक्ति के बाबत संघर्षरत है.