एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के सर्वे के लिए दिल्ली में बड़े नेताओं से मिले चन्दन राम दास

बागेश्वर विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चन्दन राम दास ने दिल्ली में राज्य सभा सांसद उत्तराखंड  अनिल बलूनी  व राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी  संबित पात्रा  से शिष्टचार मुलाकात  कर बागेश्वर  टनकपुर व बागेश्वर कर्णप्रयाग बाया गैरसैंण रेल लाईन के सर्वे को जल्दी से जल्दी शुरू कराने व स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण व आईसीयू के सबंध में चर्चा वार्ता की.
गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में टनकपुर से बागेश्वर, बागेश्वर से चौखुटिया, चौखुटिया से गैरसैंण और गैरसैंण से कर्णप्रयाग तक की 310 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के सर्वे की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस रेल लाइन के बनने से संपूर्ण उत्तराखंड रेल मार्ग के नेटवर्क से जुड़ जाएगा.लेकिन यह घोषणा अभी तक कागज के पन्नो तक ही सीमित  है.इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए चन्दन राम दास दिल्ली में जमे हुए है.भाजपा के बड़े नेताओं से इस संवेदनशील मसलें पर लगातार बातचीत कर रहें है.
दास ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर टनकपुर से गैरसैंण तक के रेल लाइन सर्वे करने संबंधी अनुरोध पत्र सौंपा. इस प्रोजेक्ट में  टनकपुर से बागेश्वर तक के 155 किमी लंबे रेल मार्ग के सर्वे को 23.25 लाख और बागेश्वर से कर्णप्रयाग वाया गैरसैंण तक के 155 किमी लंबी रेल लाइन के लिए 38.75 लाख रुपये जारी करने को मंजूरी प्रदान की गई थी.
गैरसैंण तक रेल लाइन पहुंचने से प्रदेश के विकास को भी धार मिलेगी. गौरतलब है कि अभी रेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. टनकपुर से भी कर्णप्रयाग तक रेल लाइन बनने से गढ़वाल व कुमाऊं मंडल एक ही रेल लाइन से जुड़ जाएंगे. इससे न केवल यात्रा सुगम हो जाएगी बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में विकास की राह भी प्रशस्त होगी.