एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

बागेश्वर की कुमकुम जोशी का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन

बागेश्वर : नगर की कुमकुम जोशी ने लोअर पीसीएस में उत्तराखंड टॉप करने के बाद अब राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा २०१६ में चौथा स्थान प्राप्त किया है.उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है.इस कामयाबी से घर में खुशी का माहौल है. कुमकुम का कहना है कि अब उनका लक्ष्य आइएएस बनना है, जिसके लिए वह और मेहनत करेंगी। 
इस कामयाबी के लिए वह वह 12 से 13 घंटे की नियमित पढ़ाई करती है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा भी किसी पब्लिक स्कूल में नहीं हुई है।बेणी माधव वार्ड निवासी कुमकुम की कक्षा आठ तक की शिक्षा नेशनल मिशन इंटर कॉलेज से हुई। वर्ष 2006 में कुमकुम ने विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद वर्ष 2008 में इंटर की परीक्षा जीजीआईसी से पास की। दोनों बोर्ड परीक्षा में उसने राज्य की मेरिट में स्थान प्राप्त किया। बीएससी करने के लिए वह पंतनगर चली गई। वर्ष 2012 में प्रथम श्रेणी में बीएससी की। इसके बाद मास्टर डिग्री के लिए वह चेन्नई चली गई। वहां उसने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान से मास्टर इन सोशल वर्क में डिग्री ली। एक साल तक वहां नौकरी भी की। बाद में उसे महानगरों के बजाए अपने घर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ज्यादा मुफीद लगी और वह बागेश्वर आ गई। यहां उसने अपनी तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2016 में उन्होंने लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा पास की। फरवरी 2018 में मुख्य परीक्षा पास की। एक साल बाद फरवरी 2019 में इंटरव्यू दिया.