एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

Dr Danish Khan Wellness Clinic : रेड एलईडी लेजर फैशियल ट्रीटमेंट का सबसे आधुनिक सेंटर

वेडिंग सीजन में अब लोग सैलून में जाकर ब्यूटी एक्सपर्ट से ही फेशियल नहीं ले रहे बल्कि कॉस्मेटिक सर्जन से लेजर फेशियल भी लिया जा रहा है। लेजर थेरेपी से स्किन टाइटनिंग, फेशियल और चेहरे पर ग्लो लाने के ट्रीटमेंट लेने का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। पार्लर ट्रीटमेंट से दोगुने से भी ज्यादा महंगा होने के बावजूद लोगों में इस तरह के ट्रीटमेंट का क्रेज बढ़ा है।
लेजर से हो रहे हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट
लेजर थेरेपी से फेशियल, डार्क सर्कल रिमूवल (आंखों के नीचे का कालापन हटाना), इंस्टेंट ग्लो, पिग्मेंटेशन (झाई का इलाज), रिंकल रिमूवल (झुर्रियां हटाना), चेहरे के दाग-धब्बे हटाना, स्किन टाइट करना, परमानेंट आईब्रो सेटिंग जैसे ढेर सारे ट्रीटमेंट हो रहे हैं।
चेहरे, लिप्स के कलर भी बदलवा रहे हैं लोग
फेस की ब्यूटी बढ़ाने में गुलाबी लिप्स का अहम रोल है। लेजर ट्रीटमेंट की मदद से बहुत से लोग परमानेंट लिप कलर भी चेंज करवा रहे हैं। इसी तरह फेयरनेस के लिए भी लेजर ट्रीटमेंट हो रहा है।
फेस से हटा देते हैं दाग-धब्बे
लेजर थेरेपी से स्किन पीलिंग ट्रीटमेंट भी हो रहा है। चेहरे पर पिग्मेंटेशन या ज्यादा दाग-धब्बे होने पर लेजर की मदद उसे हटा दिया जाता है। इसके बाद केमिकल पीलिंग की जाती है, जिससे फ्रेश स्किन लेयर हेल्दी आए। इस ट्रीटमेंट के बाद कॉस्मेटिक एक्सपर्ट घर पर लगाने के कई तरह के केमिकल ऑइनमेंट देते हैं और 15 से 20 दिन तक स्किन प्री-कॉशन रखने पड़ते हैं।
प्री-कॉशन भी है बेहद जरूरी
लॉन्ग टर्म इफेक्ट और कम समय में स्किन रिपेयरिंग के ढेर सारे ट्रीटमेंट होने की वजह से लोग लेजर फेशियल जैसी चीजें काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस तरह के ट्रीटमेंट लेने के बाद 10 से 25 दिन तक चेहरे को धूल, धूप से बचाना बेहद जरूरी होता है। साथ ही स्किन रिपेयरिंग के ऑइनमेंट दो से चार बार लगाने चाहिए। बहुत ज्यादा केमिकल वाले सोप और फेस वॉश भी ट्रीटमेंट के बाद उपयोग नहीं करने चाहिए।
परमानेंट लेजर वैक्सीन
अक्सर लड़कियां अनचाहे बाल हटाने के लिए हैंड वैक्स, लेग वैक्स और बॉडी वैक्स ले रही हैं, लेकिन अब लेजर ट्रीटमेंट से परमानेंट हेयर रिमूवल भी हो रहा है। 5 से 6 सिटिंग में लेजर से अनचाहे बालों की ग्रोथ परमानेंट खत्म कर दी जाती है। इसी तरह बार-बार आईब्रो बनवाने के झमेले से मुक्ति पाने के लिए बहुत से लोग परमानेंट आईब्रो सेटिंग भी करवा रहे हैं।
इस तरह बढ़ती है लेजर से ब्यूटी
मशीन के सहारे दो से तीन सेटिंग में लेजर रेज से चेहरे का फेशियल किया जाता है। इसमें कुछ ऐसी केमिकल क्रीम भी लगाई जाती है, जिससे चेहरे को नुकसान ना पहुंचे और स्किन रिपेयर हो। स्किन रिपेयरिंग के लिए लगभग हर लेजर ट्रीटमेंट के बाद एक्सपर्ट कई तरह की केमिकल क्रीम चेहरे पर लगाने के लिए देते हैं। लेजर फेशियल का असर लगभग 6 महीने तक फेस पर नजर आता है। इसके बाद स्किन टाइट रहती है और चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाता है। लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज लेजर फेशियल और स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट का है।