एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

Drishti Center for Advanced Eye Care, Haldwani : आखों के इलाज का सबसे आधुनिक केंद्र

मोतियाबिंद क्या है ? (What is cataract )
मोतियाबिंद को अंग्रेजी में कैटरेक्ट (cataract) कहा जाता है। मोतियाबिंद आँखों की वह समस्या जिसमें धीरे-धीरे आँखों की रोशनी में धुंधलापन आने लगता है जिससे दिखाई देना कम हो जाता है। मोतियाबिंद की बीमारी जन्मजात भी हो सकती है। मोतियाबिंद एक आँख में भी हो सकता है या फिर दोनों आँखों में भी हो सकता है। आम भाषा में कहा जाए तो आँखों के लेंस के ऊपर एक तरह की परत का जम जाना, इसके कारण आँखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो जाती है।

मोतियाबिंद का कारण क्या है? (What is the cause of cataract )
बढ़ती उम्र
डायबिटीज की समस्या
आंखों पर देर तक सूरज की रोशनी पड़ना
आंख में किसी तरह की चोट या सूजन होना
धूम्रपान का सेवन
अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के संपर्क में आना
रेडिएशन थेरेपी
अनुवांशिक
मोतियाबिंद के क्या लक्षण होते हैं? (Symptoms of cataract )
आँखों से धुंधला या स्पष्ट न दिखाई देना- यदि किसी को मोतियाबिंद की शिकायत हो, तो उसे आँखों से साफ़ नही दिखाई देगा या ज्यादा नंबर का चश्मा लगाने के बाद भी धुंधला दिखाई देगा।
शाम होने के बाद देखाई देने में मुश्किल होना- मोतियाबिंद की बीमारी में धुंधला दिखाई देता है, साथ ही कई तरह के अध्ययनों के बाद यह पता चला है कि रात के समय में 13% कार दुर्घटनाएं मोतियाबिंद के मरीजों की वजह से होती है।
दो दिखाई देना- मोतियाबिंद के रोग में धुंधला दिखाई देने के सिवा एक अन्य लक्षण यह है कि कोई भी वस्तु, रोगी को दो दिखाई देती है। इस रोग का तब तक पता नहीं लग पाता, जब तक डॉक्टर पूर्ण रूप से जाँच कर पुष्टि न कर दें।
रोशनी के प्रति संवेदनशीलता- यदि किस भी प्रकार की रोशनी, लाइट, चमक आंखों पर पड़ने के कारण आँखों में पीड़ा महसूस हो, तो समझा जा सकता है कि वह मनुष्य मोतियाबिंद का शिकार हो चूका है।
रंगों को पहचाने में उलझन- मोतियाबिंद के रोग का एक अन्य लक्षण है भी कि रंगों को पहचाने में दिक्कत का सामना करना। उदाहरण के रूप में देखा जाए तो मोतियाबिंद के मरीज़ को ब्लैक, ब्लू और पर्पल यह तीनों ही रंग एक सामान लगते हैं।
मोतियाबिंद कितने प्रकार के होते हैं? (Types of cataract )
सेकेंडरी मोतियाबिंद (Secondary cataract)– इस मोतियाबिंद में ग्लूकोमा (glaucoma) के लिए हुई सर्जरी के बाद होने की संभावना होती है।
ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद (Traumatic cataract)- आँख में लगी किसी चोट के कारण होने वाले मोतियाबिंद को ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद कहा जाता है। चोट के कई साल गुजरने के बाद भी मोतियाबिंद हो सकता है।
कन्जेनिटल मोतियाबिंद (Congenital cataract)- यह जन्मजात या बचपन से होने वाला मोतियाबिंद होता है। यह मोतियाबिंद काफी अधिक छोटा होने के कारण आंख की दृष्टि को प्रभावित नहीं करता।  लेकिन बढ़ती उम्र के साथ आंख के लेंस बदलने पड़ सकते हैं।
रेडिएशन मोतियाबिंद (Radiation cataract)– कुछ मोतियाबिंद का कारण रेडिएशन के संपर्क में आने से होता है।
मोतियाबिंद सर्जरी में क्या किया जाता है? (Cataract surgery procedure  )
डॉक्टर सबसे पहले आपकी आँखों में दवाई डालकर आँखों की पुतली की प्रतिक्रिया को देखने के बाद ही  मोतियाबिंद ऑपरेशन (motiyabind operation) की सलाह देता है। मोतियाबिंद सर्जरी में आँखों के लेंस को हटाकर एक आर्टिफिशियल लेंस लगया जाता है। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक आँखों से पानी आना, कम दिखना आम बात होती है, लेकिन यदि दर्द या रोशनी कम रहती है तो डॉक्टर से मिलें। साथ ही ध्यान रखें कि सर्जरी के बाद कुछ हफ्तों तक आँखों में धूल व पानी न जाए। डॉक्टर द्वारा बताई गयी, आई ड्राप समय पर डालें।
Drishti Center for Advanced Eye Care, Haldwani
Drishti Center for Advanced Eye Care, Haldwani,में  अलग-अलग तरह   की आँखों की जांच की जाती है, जिसमें आँखों की देखभाल के उच्चतम स्तर की गुणवत्ता और तकनीक शामिल है।