एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

Scisors Plaza Unisex Parlour Haldwani : हल्द्वानी का नंबर वन पार्लर


हर किसी की चाहत होती है कि वह भीड़ में सबसे अलग दिखे, लोग देखें तो बस देखते ही रह जाए | अपनी त्वचा को जवां और सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को जरूरत होती है एक प्रशिक्षित ब्यूटी प्रोफेशनल्स की | Cosmetology में Career बनाकर आप न सिर्फ लोगों की इस चाहत को पूरा कर सकती हैं बल्कि अच्छा पैसा भी कमा सकती हैं |
ब्यूटी इंडस्ट्री के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए युवाओं में इसके प्रति रुझान काफी बड़ा है | Cosmetology की पढ़ाई आपको ब्यूटी मेकअप और हेयर एक्सपर्ट तो बनाएगी ही और साथ ही आप चाहे तो किसी एक क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करके उसके एक्सपर्ट भी बन सकती | अगर आपके भीतर खूबसूरत दिखने और दूसरों को खूबसूरत बनाने की चाहत है, तो ब्यूटी इंडस्ट्री में कैरियर आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है | तो आइए जानते हैं इस क्षेत्र की बारीकियों के बारे में और इसमें कैरियर बनाने के लिए क्या-क्या जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए |

इस ट्रेनिंग के तहत आईब्रोज का Shape बनाने से लेकर शरीर के अलग-अलग पार्ट्स पर वैक्सिंग करने के तरीके भी शामिल होते हैं | Skin को शूट करने वाली ब्लीच, फेशियल, मसाज, बॉडी स्क्रबिंग और बॉडी पॉलिशिंग के बारे में भी बताया जाता है | साड़ी ड्रेपिंग के बारे में भी बताया जाता है | इसके साथ ही Hairstyles बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है |
कास्मेटिक प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले उनमें प्रयोग होने वाली सामग्री की समुचित जानकारी होना जरूरी है | किसी स्किन टाइप पर कुछ सूट करता है तो किसी को उससे एलर्जी भी हो सकती है | साथ ही इन कोर्सेज में अलग-अलग Chemicals होने से होने वाली एलर्जी व उन को ठीक करने के लिए विभिन्न उपचारों के बारे में भी बताया जाता है | इसके अलावा Latest Beauty Techniques और विभिन्न ट्रीटमेंट्स के प्रयोग होने वाली मशीनों, जैसे Yellow या Red Laser Galvanic, Ozone, Microderma Abrasion, माइक्रो मसाजर, Infrared Lamp, Steamers, फोटो फेशियल मशीन के बारे में भी बताया जाता है.
यदि आप अच्छी Beautician बनना चाहती हैं तो इसके लिए ब्यूटी से संबंधित Live Practice करना बहुत जरुरी होता है | Live Practice तब तक करते रहना चाहिए जब तक कि काम में परफेक्शन ना जाए | इससे आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है | विभिन्न प्रकार के मेकअप जैसे Water Proof Corrective Makeup,  Silicon Makeup, Ramp Makeup, Portfolio Makeup, Bridal Makeup, HD Makeup आदि में Expert होना भी अच्छा रहता है | इसके लिए आप कोर्स करने के बाद किसी अच्छी ब्यूटी क्लीनिक या पार्लर में इंटर्नशिप भी कर सकती हैं, इससे आपको फायदा यह होगा कि आपको Practical अनुभव भी मिलेगा |


ब्यूटी के क्षेत्र में करके आप ये कैरियर चुन सकती हैं –
1. Hair Stylist हेयर स्टाइलिस्ट बन सकती हैं
2. Beautician ब्यूटीशियन बन सकती हैं
3. Cosmetologist कास्मेटोलोजिस्ट बन सकती हैं
4. Wedding Stylist वेडिंग स्टाइलिस्ट बन सकती हैं
5. Celebrity Stylist सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट बन सकती हैं
6. Nail Technician नेल टेक्नीशियन बन सकती हैं

(Mukhani Chaurah Near Sunar Gali
Haldwani 263139 , Pho- 
098371 38589)