एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

UKSSSC JE भर्ती 2019: 100 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए करें आवेदन


उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार UKSSSC के अधिकारिक वेबसाइट से 15 जुलाई 2019 से 25 अगस्त 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं. 

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जुलाई 2019
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2019
ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करने की अंतिम तिथि27 अगस्त 2019
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिघोषित की जाएगी
लिखित परीक्षा की संभावित तिथिदिसंबर 2019
परिणाम जारी होने की तिथिघोषित की जाएगी

रिक्ति विवरण

  • पद – कनिष्ठ अभियंता (सिविल)
  • पदों की कुल संख्या – 100
  • वेतन – 44,900 – 1,42,400 रूपए (लेवल – 7)

योग्यता एवं मापदंड

शैक्षिक योग्यता :उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्था या भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आयु सीमा :उम्मीदवार ने 01 जुलाई 2019 को कम से कम 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक न हो।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु :
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक हो। या
  • तिब्बती शरणार्थी हो जो भारत में स्थाई निवास के आशय से पहली जनवरी 1962 से पूर्व भारत आया हो। या भारतीय उदभव का ऐसा व्यक्ति हो, जिसने भारत में स्थाई निवास के आशय से पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका या किसी पूर्व अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ़ तंजानिया से प्रवर्जन किया हो।

UKSSSC जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2019 आवेदन पत्र

यूकेएसएससी कनिष्ठ अभियंता (सिविल) भर्ती 2019 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2019 से 25 अगस्त 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार तय तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, तय तिथि के बाद दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया UKSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in परजाकर पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की ओर से निर्धारित की आवेदन फीस जमा करनी होगी तभी आवेदन पत्र पूर्ण माना जायेगा। आवेदन फीस उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, सीएससी केंद्र से जमा कर सकते हैं।