एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

खनन फाउंडेशन बागेश्वर की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव पास


कलैक्ट्रैट सभागार बागेश्वर में बाल विकास मंत्री  रेखा आर्या  की अध्यक्षता में जिला खनन फाउंडेशन न्यास परिषद्  की बैठक आयोजित हुई.खनिज न्यास मद से जिले के खनन क्षेत्रो में विकास कार्यो के लिए धनराशि जारी की गई.बैठक में कुल 4.21 करोड़ रूपये के 35 प्रस्ताव रखे गए.इसके सापेक्ष 3.21 करोड़ का बजट पास हुआ.

"खनन फाउंडेशन बागेश्वर की बैठक में पेयजल निगम के छह प्रस्ताव पारित हुए.उसकी लागत 40.8 लाख रूपये है.इसमें पेयजल निगम/जल संस्थान के 62.79 लाख रूपये के पांच प्रस्ताव मंजूर हुए.सिचाई विभाग के 51.99 लाख रूपये के चार प्रस्ताव और लघु सिचाई के लिए 29.44लाख के तीन प्रस्ताव स्वीकृत हुए.चिकित्सा विभाग से सम्बंधित 25.42 लाख रूपये के दो प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई"

स्थानीय विधायक चन्दन राम दास ने सभी  प्रस्तावों पर गंभीरता से कार्य करने की हिदायत अधिकारियों को दी है.साथ ही जल्द  से जल्द जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए जनसहयोग एवं जनता से रायशुमारी करने की बात कहीं.