एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

Raghav Advanced Urology Care : हल्द्वानी में पहली बार डॉ सिद्धार्थ पांडे ने "ग्रेड फॉर इंजरी" का सफल आपरेशन किया

डॉ सिद्धार्थ पांडे द्वारा साईं अस्पताल में भर्ती मरीज के गुर्दे में आई  "ग्रेड फॉर इंजरी" का सफल आपरेशन किया.मरीज का गुर्दा दो भागों में विभाजित हो गया था.और मूत्र का बहाव पेशाब शरीर के अन्य भागों में बह रहा था.जिस कारण मरीज को खतरा पैदा हो गया था.इस तरह का हल्द्वानी में पहला आपरेशन है.
इस तरह की सुविधायें राघव एडवांस यूरोलॉजी केयर मुखानी हल्द्वानी में अब उपलब्ध है.डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि इस  तरह का आपरेशन दूरबीन विधि से 40 मिनट में किया गया.इस तरह  के आपरेशन की दौरान रक्त बहाव की अधिक सम्भावना होती है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने स्टंट लगाकर आपरेशन को आसानी पूर्वक संपन्न किया.