एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

"अग्रवाल क्लिनिक एवं नर्सिंग होम हल्द्वानी " द्वारा लमगडा अल्मोड़ा में नि:शुल्क शिविर का आयोजन

" अग्रवाल क्लिनिक एवं नर्सिंग होम  हल्द्वानी  "
कुमाऊँ के सफलतम हड्डी रोग विशेषज्ञ " डॉ पुनीत अग्रवाल" जी के नेतृत्व में "रामलीला मैदान लमगडा" में निशुल्क हड्डी रोग शिविर का आयोजन किया गया.जहाँ आसपास की समस्त जनता ने फायदा लिया.हड्डी से जुडी हर छोटी-बड़ी समस्या का ग्रामीणों ने परामर्श लिया.यह आयोजन रविवार दस बजे से लेकर दो बजे तक आयोजित किया गया.
इस मौके पर सीनियर डॉ पुनीत अग्रवाल ने हड्डी व् जोड़ों के फेक्चर , व् टेढ़ेपन, या हड्डी के नही जुड़ने सम्बंधित रोगों की जानकारी दी गयी.इसके साथ ही कुल्हे व् कंधे की समस्याओं,कंधे के जोड़ का बार बार उतर जाना,घुटने व् कंधे की नस का टूटना,घुटने की गद्दी का फटना जैसी तमाम तरह की समस्याओं के विषय में रोगियों को परामर्श दिया गया.
इस अवसर पर लगभग 170 ग्रामीणों ने इस शिविर का फायदा उठाया.निकट भविष्य में भी ग्रामीण जनों के उचित इलाज एवं परामर्श के लिए " अग्रवाल क्लिनिक एवं नर्सिंग होम" निरंतर कार्य करेगा.