एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

भाजपा: बिना ब्रेक की गाड़ी

अनेक राजनीतिक विश्लेषकों ने इधर कांग्रेस पार्टी के भविष्य पर प्रकाश डाला है। उसे प्रकाश कहें या अंधकार ! उनका कहना है कि यदि सोनिया गांधी और राहुल नेता बने रहे तो कांग्रेस का खात्मा सुनिश्चित है। इन दोनों को और कांग्रेस को एक-दूसरे से अपना पिंड छुड़ाना चाहिए। खुले चुनाव करवाकर किसी भी अन्य दमदार नेता को नेतृत्व सौंप देना चाहिए। हरयाणा और महाराष्ट्र के चुनावों से यही संदेश उभरा है। यदि ऊपरी तौर पर देखें तो विश्लेषकों की यह बात व्यावहारिक मालूम पड़ती है लेकिन क्या सचमुच यह संभव है ? पहली बात तो यह है कि कांग्रेस में लगभग बराबरी के दर्जनों प्रांतीय नेता हैं।
लगभग आधा दर्जन तो मुख्यमंत्री ही हैं। यदि सोनिया और राहुल हटने का संकल्प कर लें तो वे सब आपस में लड़ मरेंगे। सभी जानते हैं कि उनकी हैसियत घरेलू नौकरों जैसी है। इस हैसियत को सब प्रेम से स्वीकार करते हैं। अब इन्हीं में से किसी एक को मालिक का रुतबा देने को कौन तैयार होगा ? दुर्भाग्य यह है कि देश की अन्य पार्टियां भी कांग्रेस की कार्बन कापियां बनती जा रही हैं। यदि कांग्रेस मां-बेटा कंपनी है तो हमारे पास उससे भी बड़ी भाई-भाई पार्टी है। प्रांतों में बाप-बेटा, बुआ-भतीजा, पति-पत्नी आदि पार्टियां काम कर रही हैं। यदि इनका नेतृत्व बदल भी जाए तो वह क्या कर लेगा ? उसके पास क्या कोई वैकल्पिक दृष्टि है ? देश के लिए कोई वैकल्पिक सपना है ?

जनता को अपनी तरफ खींचने के लिए क्या उसके पास कोई नक्शा, कोई विचार, कोई नारा है। ये सब तो बड़ी बाते हैं। उनके पास तो नौटंकी करने की कला भी नहीं है, जैसे कि हमारे भाई नरेंद्र मोदी के पास है। उनके पास गांधी, लोहिया और जयप्रकाश की तरह कोई चुंबकीय व्यक्तित्व भी नहीं है, जो नौटंकी पर भारी पड़ जाए। वे बस सत्तापक्ष की टाँग खींचना जानते हैं लेकिन उन्हें वह काम भी ठीक से नहीं आता। आशा की बस एक ही किरण है, विपक्ष के पास ! देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जाए, जनता के दुख-दर्द बढ़ते चले जाएं और तंग आकर जनता किसी के भी सिर पर ताज रखने के लिए तैयार हो जाए।