एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महाभियोग की तलवार !

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन पर वहां की संसद महाभियोग चलाएगी। उनके पहले 1868 में एंड्रू जाॅन्सन और 1998 में बिल क्लिंटन पर यह बड़ा मुकदमा चल चुका है। ये दोनों ही बच गए थे लेकिन जब राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन पर 1974 में वाटरगेट को लेकर मुकदमा चलने की तैयारी हुई तो उन्होंने खुद ही इस्तीफा दे दिया था। जहां तक ट्रंप का सवाल है, उनके इस्तीफे की तो ज़रा-सी भी संभावना नहीं है और जहां तक महाभियोग का सवाल है, उनका बाल भी बांका नहीं होगा, क्योंकि जब तक सीनेट याने उच्च सदन दो-तिहाई मत से उनका विरोध नहीं करे, तब तक वे अपनी कुर्सी में सुरक्षित हैं।
इस समय ट्रंप-विरोधी डेमोक्रेटस को सीनेट में दो-तिहाई तो क्या, बहुमत भी हासिल नहीं है। सीनेट के 100 सदस्यों में से 53 रिपब्लिकन हैं याने ट्रंप का स्पष्ट बहुमत है। इसके अलावा राष्ट्रपति के चुनाव में ट्रंप को ऐसे कई डेमोक्रेटिक सीनेटरों के निर्वाचन-क्षेत्रों में बहुमत मिला है कि वे घबराए हुए हैं कि यदि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ सीनेट में वोट कर दिया तो वे दुबारा सीनेटर चुन जाएंगे भी या नहीं ? हो सकता है कि वे तटस्थ रहें या मतदान के समय गैर-हाजिर रहें। दूसरे शब्दों में यह महाभियोग की नौटंकी सिर्फ दिखावे के लिए हो रही है। डेमोक्रेटस के पास इस समय कोई ऐसा नेता नहीं है, जो ट्रंप के मुकाबले डटाया जा सके, इसीलिए ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के तेवर ढीले पड़ जाएं।
ट्रंप पर दो आरोप हैं। एक तो उन्होंने ऊक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर झेलेन्स्की को धमकी दी थी कि उनके खिलाफ 2020 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़नेवाले डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडन के खिलाफ वे जांच करें, क्योंकि वे और उनका बेटा ऊक्रेन की किसी कंपनी के साथ मिलकर व्यापार कर रहे थे। ट्रंप ने ऊक्रेन को दी जोनवाली 40 करोड़ डालर की मदद बंद करने की भी धमकी झेलेन्स्की को दी थी। दूसरा, जब ट्रंप के इस कारनामे की जांच होने लगी तो उन्होंने उसमें भी अडंगा लगा दिया। इन मुद्दों पर अमेरिका के अखबारों और टीवी चैनलों पर असंख्य रहस्योदघाटन हो रहे हैं।
कई अफसर गुस्से में आकर अपने इस्तीफे दे रहे हैं। ट्रंप भी गाली-गुफ्ता पर उतर आए हैं। अमेरिकी राजनीति में कड़ुवाहट घुल गई है। रिपब्लिकन उम्मीद कर रहे हैं कि 2020 के राष्ट्रपति के चुनाव में इस कड़ुवाहट का फायदा उन्हें मिलेगा लेकिन पिछले तीनों महाभियोगों के मुकाबले इस महाभियोग का आधार काफी कमजोर है। वह संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन जरुर है लेकिन उसमें असली मामला विदेशी है और वह भी अमेरिकी नागरिकों को सीधा प्रभावित करनेवाला नहीं है। इसीलिए ट्रंप के सही-सलामत उभर आने की पूरी संभावना है।