एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

"उत्तराखंड का एक और लाल शहीद"

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राहुल रैंसवाल का पार्थिव शरीर आज सुबह चंपावत पहुंचा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक पहले  उनके पार्थिव शरीर को एसएसबी की पंचम वाहिनी में रखा गया।  
श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके कनलगांव स्थित आवास पर ले जाया गया। इसके बाद 18 कुमाऊं रेजीमेंट के फौजी राहुल रैंसवाल का बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ डिप्टेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि शहीद के रिश्ते के दादा राजेंद्र सिंह और जय सिंह ने दी। हजारों लोगों ने नम नेत्रों से शहीद को अंतिम विदाई दी। ऑर्डिनेंस यूनिट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के बैंड ने मातमी धुन से श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के रियासीबमन गांव निवासी राहुल रैंसवाल (26) की जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 21 जनवरी को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहादत हो गई थी। आतंकियों को खोज उन्हें ढेर करने का प्रयास करने के दौरान राहुल पर मकान में एक महिला के पीछे छिपे आतंकी ने हमला कर दिया। आतंकियों की गोली सीधे राहुल के माथे पर लगी। बृहस्पतिवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से शहीद राहुल रैंसवाल की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को चंपावत स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी लाया गया।