एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

मंडलसेरा पंपिंग योजना : बागेश्वर नगर को आवश्यकता अनुरूप मिल सकेगा 'रोज 7.28 एमएलडी पानी '

 

बागेश्वर : स्थानीय विधायक चन्दन राम दास ने 'मंडलसेरा पेयजल योजना' के निर्माण में बन रही पानी के स्टोरेज टंकियों का स्थलीय निरीक्षण किया.मंडलसेरा पेयजल योजना में लगभग 4 टंकियों का निर्माण हो रहा है, जिसमें सरयू नदी से पानी को लेकर इन टंकियों के माध्यम से मंडलसेरा के वासियों को पीने योग्य पानी का वितरित किया जाएगा.इस योजना के बन जाने से मंडलसेरा वासियों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा.

करीब 50 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को रोज 7.28 एमएलडी पानी की जरूरत है.जिला मुख्यालय में नगरीय आईबेल पेयजल योजना, मंडलसेरा पेयजल योजना, कठायतबाड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना, बिलौना पेयजल योजना, थापली पेयजल योजना, अमसरकोट नगरीय पेयजल योजना से पानी मिलता है.आने वाले दिनों में जनपद के लोगों को पानी की कमी से राहत मिलने जा रही है.

इन योजनाओं को बागेश्वर नगरीय पेयजल योजना के नाम से जाना जाता है। इन योजनाओं से नगर पालिका के 11 वार्डों मे आपूर्ति होती है.इस योजना के बाद  के बाद मंडलसेरा, ज्वाला देवी, बिलौना और तहसील रोड के सभी जगह लोगों को भरपूर पानी मिलेगा.

अधिकतर योजनाएं चन्दन राम दास के विधायक बनने के बाद धरातल पर नजर आई है.इस क्रम में मंडलसेरा वार्ड में पानी की किल्लत दूर  करने के लिए मंडलसेरा पंपिंग योजना का निर्माण चल रहा है. इस योजना के बनने के बाद क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी. जखेड़ा पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए शासन को डीपीआर भेजी गई है.