एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने "सेवा सप्ताह" के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

 बागेश्वर जनपद में "सेवा सप्ताह" के तौर पर 'वृक्षारोपण कार्यक्रम' आयोजित किया गया.14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक "सेवा सप्ताह" कार्यक्रम विभिन्न चरणों में निरंतर चलाया जाएगा.इस क्रम में कोरोना प्रभावित दशाओं को ध्यान में रखते हुए समाज के गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरण भी किया जाएगा.साथ ही प्लाज्मा डोनेशन करने के लिए भी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें.

बागेश्वर जिला पंचायत की अध्यक्ष बसंती देव ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया.उन्होनें वृक्षारोपण की भूमिकाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन जैसे मसलों से निपटने के लिए "वृक्षारोपण कार्यक्रम" को जिला पंचायत परिवार "जनसहयोग" एवं जनसहभागिता" से जोड़ने का काम करेगा.साथ ही वैश्विक महामारी करोना की लड़ाई में सभी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर "राष्ट्रीय नेतृत्व" के सभी कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक संचालित कियें जायेंगे.

इस कार्यक्रम  में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट शामिल हुए.