एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

बागेश्वर : सादगी से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 70 वां जन्मदिन है. इस मौके पर पूरे देश सहित बागेश्वर  में भी   मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी  के बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा  "सेवा सप्ताह" के अंतर्गत बागेश्वर "वृद्धा आश्रम"  में  फल वितरण किया गया.

इसके अलावा देश भर में  बीजेपी का प्रदेश कार्यालयों को आज 70 दीयों की रोशनी से जगमग किया गया  है. एवं देशभर में  प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की महिला मोर्चा ने 70 की संख्या में दिए जलाकर नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की साथ ही साथ बीजेपी कार्यालय में रंगोली भी बनाया गया.


बागेश्वर जनपद में  कार्यकर्ताओं द्वारा आपस में मिठाइयां बांटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां मनाई गई. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर जन्म दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है. हर रोज अलग-अलग कार्यक्रम का दौर चला. इसी के तहत देशभर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है. इसके अलावा इस सप्ताह जिला पंचायत बागेश्वर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी मनाया गया.पूरे बागेश्वर जनपद के भाजपाइयों ने हर्ष पूर्वक प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिन मनाया. 

इस अवसर पर बागेश्वर विधानसभा  विधायक चन्दन राम दास,कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल,जिला पंचायत की अध्यक्ष बसंती देव,भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ,ब्लाक प्रमुख गोविन्द दानू सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर शिरकत की.