एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

पूर्व विधायक मनोज तिवारी : कांग्रेस क्रिकेट में 'उत्तराखंडी' प्रतिभा को नई दिशा देगी

अल्मोड़ा : विकासखंड हवालबाग के ग्राम नौगांव में  क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक मनोज तिवारी द्वारा किया गया.उन्होंने "ग्रामीण खेल प्रतिभा" को प्रोत्साहित किया.एवं सभी युवाओं को खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का पहला शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कांग्रेस की पिछली सरकार में बनकर  तैयार हो गया है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया था.

इसके अलावा  19 साल के इंतजार के बाद उत्तराखंड का सपना पूरा हो गया है .इससे राज्य में क्रिकेट (Cricket) को बढ़ावा तो मिलेगा ही यहां के युवाओं (Youth)को बेहतर अवसर (Better Opportunities) उपलब्ध हो सकेंगे. उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड (CAU) को मान्यता मिलने का बोर्ड सदस्यों और खिलाड़ियों को देश भर में अपना जलवा बिखरने में मदद मिलेगी. बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त प्रशासकों की कमेटी (सीओए) ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को बतौर पूर्ण सदस्य मान्यता दी है. इस से "ग्रामीण खेल प्रतिभा" को नई दिशा मिलने की आशा है.

इस से पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 2014 में गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास किया था।  39 एकड़ जमीन में यह स्टेडियम तीन साल पहले बन कर तैयार है.  190 करोड़ की  लागत से स्टेडियम की बना.कांग्रेस शासनकाल में यह दूसरा बड़ा स्टेडियम है. विधायक तिवारी ने कहा कि "कांग्रेस क्रिकेट में रूचि रखने वाली ग्रामीण एवं शहरी दोनों 'प्रतिभाशाली'  खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहन (incentive) करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहीं है"