एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

सोशल मीडिया में बागेश्वर विधायक "चन्दन राम दास" की क्यों हुई वाह ! वाह !

बागेश्वर : स्थानीय विधायक चन्दन  राम दास द्वारा  नाबार्ड मद से विकास खंड गरुड़ व बागेश्वर के लिए लगभग 8 करोड़ 12 लाख की धनराशि से विभिन्न ग्रामसभाओं के लिए खेती के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण कराने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास को जनता ने सराहा है.आप भी पढ़िए क्या कहती है बागेश्वर की जनता : 

माननीय विधायक जी को 🙏 नमस्कार ! भिलकोट ग्राम सभा भी है जो सिचायी के लियें पानी की समस्या से पिछले कई सालों से जूझ रहाहै । मुझे आशा है कि आप हमारी समस्या को भी अपने विचारों में ज़रूर रखेंगे ।महोदय में आपका आभारी रहूँगा अगर आप हमारी इस समस्या का भी समाधान आवश्य करेंगे । आपका मतदाता ललित सिंह परिहार.

 नवीन रावल :  सड़क से लेकर सदन तक जो जनता की आवाज हमेशा बुलंद किए रहते हैं जो विधानसभा बागेश्वर के विकास के मुद्दे पर हमेशा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपनी बात को बेबाकी से रखते हैं जो विकास को ही अपना एजेंडा मानते हैं ऐसे ही लोकप्रिय विधायक माननीय चंदन राम दास जी द्वारा गरुड़ बागेश्वर वह कपकोट की नाबार्ड योजना से लिफ्ट सिचाई योजना हेतु विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति प्रदान कराई है जिससे सिचाई की काफी समस्या कम हो जाएगी जिससे जनता को सिचाई हेतु लाभ मिलेगा इससे पहले भी माननीय विधायक जी द्वारा पेयजल हेतु कई योजनाओं का लोकार्पण हो चुका है जिनमें कार्य प्रगति पर है.

बबलू मेहरा : एक बागेश्वर के विधायक जी हैं जो हर-पल जनपद की समस्याओं के निदान हेतु सदैव संगर्षरत रहते हैं व अनेक विकास कार्यो व योजनाओं को स्वीकृत करवा कर जनपद को नए आयाम तक पहुंचाने को प्रयासरत रहते हैं.जो वाकये  सरहानीय है.

दीपक खुल्बे : माननीय चंदन राम दास जी जिंदाबाद।।आपका मन्युडा की सम्पूर्ण जनता की तरफ से आपका बहुत बहुत आभार ओर धन्यवाद आपने मन्युडा की सबसे बड़ी समस्या का अंत किया.

अजय कोरंगा :  शानदार ।
बागेश्वर विधानसभा के लिये वाकई में विकास पुरुष की भूमिका में माननीय विधायक जी.


कठायतबाड़ा से मंडल सेरा को जोड़ने वाले पुल पर भी जल्द से जल्द काम होना चाहिए.