एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

बागेश्वर : भाजपा ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय' की जयंती सादगी से मनाई

बागेश्वर : आज जिला मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया. विधायक बागेश्वर चंदनरामदास द्वारा बताया गया कि पंडित दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी. उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है.

वहीँ कपकोट विकासखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया.अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि हम सभी को उनकी अंत्योदय की भावना से प्रेरित 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को आत्मसात कर जनता की सेवा एवं संगठन कार्य करना है.और पंडितजी के सपने को धरातलीय रूप देना है.

साथ ही बताया कि एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है. उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है.

भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि पंडितजी 'एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक' थे. इस सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द सिंह टंगडिया, मंडल अध्यक्ष बागेश्वर नगर रमेश चंद्र तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह, जिला उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण,भाजयुमो नेता गिरीश परिहार जी, एवं तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे.