एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

बाबा बागनाथ : धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बागेश्वर जनपद

बागेश्वर : स्थानीय  विधायक चन्दन राम दास द्वारा "भगवान बाबा बागनाथ" धाम के सौन्दर्यकरण- धर्मशाला निर्माण व काल भैरव भगवान  के मंदिर का सौन्दर्यकरण के कार्यो का निरीक्षण किया.

गौरतलब है कि सरकार के मुखिया  त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा भगवान बाबा बागनाथ  के सौन्दर्यकण-धर्मशाला निर्माण व काल भैरव मंदिर का सौन्दर्यकरण के लिए 1 करोड़ 30 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है.

जिसके तहत भगवान बाबा बागनाथ जी के मंदिर के पास धर्मशालाओं का निर्माण कार्य, संग्रहालय का निर्माण, छज्जे का नव निर्माण व काल भैरव मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है.इसी के साथ सिचाई विभाग से सरयू- गोमती नदी के किनारे घाटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

भगवान बाबा बागनाथ जी के धाम के सौन्दर्यकरण- धर्मशाला निर्माण व काल भैरव भगवान जी के मंदिर का सौन्दर्यकरण के कार्यो का निरीक्षण के दौरान बागनाथ प्रबन्ध समिति के सम्मानित अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, बागनाथ वार्ड के सभासद धीरेंद्र परिहार व बागनाथ वार्ड के पूर्व सभासद नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हेमन्त साह  उपस्थित रहे.

सभी लोगों ने उम्मीद जताई है कि बागेश्वर की पावन  धरा पर बाबा बागनाथ  के धाम के सौन्दर्यकरण सहित समस्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर प्रदेश की आस्थावान जनता को समर्पित किया जा सकेगा.