एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

बागेश्वर : मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी हेतु जिला कार्ययोजना बैठक का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी जनपद बागेश्वर के मण्डल प्रशिक्षण वर्ग की 'कार्य योजना बैठक' आज बागेश्वर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई. भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिव सिंह बिष्ट  की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई,,मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र भण्डारी रहे, मंचासीन पदाधिकारियों में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कुंदन सिंह परिहार, जिला संयोजक विक्रम सिंह शाही  बैठक का संचालन जिला महामंत्री  राजेन्द्र सिंह परिहार एवं सुरेश कांडपाल द्वारा किया गया,

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ,बागेश्वर विधायक चंदन राम दास , निवर्तमान जिलाध्यक्ष  शेर सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा आर्या, जिलापदाधिकारी,जिला प्रशिक्षण संयोजक, जिला प्रशिक्षण सहसंयोजकों, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रशिक्षण सहसंयोजकों, विधानसभा पालकों की उपस्थिति रही,सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं से मण्डल में जाकर प्रशिक्षण की सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये गए.

इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिले के नवनियुक्त मनोनीत विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम भी किया गया. कमल टम्टा  (अनुसूचित जाति मोर्चा), सविता नगरकोटी  (महिला मोर्चा),  शिशुपाल पुरी  (अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राजेन्द्र कोरंगा  (किसान मोर्चा) दलजीत मर्तोलिया  (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) को भविष्य की सफलतम जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई.