एनपीआरसी चौरा बागेश्वर: 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में बच्चों ने भरी 'मेधा की उड़ान'

सपनों की उड़ान  कार्यक्रम 2024-2025 का आयोजन एनपीआरसी चौरा में किया गया. जिसमे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम के तहत सुलेख हिंदी, अंग्रेजी, सपनों के चित्र, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, कविता पाठ,कुर्सी दौड़ इत्यादि का आयोजन संपन्न हुआ. सपनों के चित्र, सुलेख हिंदी  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीवन कुमार ( राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लाभैरू ) द्वारा प्राप्त किया गया. इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने सुलेख अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के छात्र रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सपनों के चित्र प्रतियोगित में उच्च प्राथमिक स्तर पर भैरू चौबट्टा के छात्र करण नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी विद्यालय की छात्रा पूजा  ने सुलेख हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में ममता नेगी, भास्करा नंद ,जयंती, कुलदीप सिंह , मुन्नी ओली, सोहित वर्मा , विनीता सोनी, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, संगीता नेगी आदि शिक्षक शामिल हुए.

Maa Jagdamba Super Speciality Hospital : हल्द्वानी में अनुभवी डॉ और आधुनिक उपकरणों से युक्त अस्पताल शुरू


हल्द्वानी की जनता के लिए ख़ुशी की खबर है.शहर में माँ जगदम्बा सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल ने कार्य आरम्भ कर दिया है.अपने कार्य के आरंभिक दौर में ही अस्पताल कई मानवीय जनसरोकार परक कार्यों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.अभी तक प्रबंधक की मेहरबानी व मानवीय करुना पूर्ण स्वभाव के कारण गरीब जनता को फायदा हो रहा है.बेहद कम पैसे में उच्च कोटि का इलाज आज हल्द्वानी शहर में उपलब्ध है.अस्पताल में सभी तरह की नवीनतम सुविधाए है.इसके अलावा अस्पताल का प्रसार मेरठ देहरादून सहारनपुर जैसे बड़े शहरों में भी है.अस्पताल प्रबंधन के उत्तम व्यवहार एवं जनसरोकार परक कार्य नीति के बल पर आज हॉस्पिटल हल्द्वानी में भी खुल गया है.